---Advertisement---

फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या , पुलिस जाँच मे जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टुरटुरा में मंगलवार रात एक बुजुर्ग के आत्महत्या करने की घटना सामने आई , जिसमे 50 वर्षीय कार्तिकेश्वर नागेसिया ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों के अनुसार, रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद सभी सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक एक आवाज सुनाई दी। मृतक की पत्नी भुलोबाई जब कमरे से बाहर आई तो उन्होंने कार्तिकेश्वर को घर के आंगन के परछी के बांस के बल्ली से लटका पाया। तत्काल परिजनों और आस-पास के लोगों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंकर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारण अज्ञात है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment