---Advertisement---

पहले पिता-पुत्र ने साथ में बैठकर की शराब पार्टी किया … फिर इस बात पर विवाद हुआ और बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

दुर्ग जिले में बीती रात पिता-पुत्र ने साथ में बैठकर जमकर शराब पार्टी की। इसी बीच विवाद होने पर बेटे ने पत्थर से कुचलकर पिता को मार डाला। बताया जा रहा है कि बेटा अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज था। वह पहली पत्नी का बेटा था।पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के कातुलबोर्ड इलाके का है। सतनामी पारा निवासी गीतेलाल पुरोहित (50) की हत्या हुई है। हत्या उसके बेटे प्रकाश पुरोहित (37) ने की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रभारी मोनिका पांडेय ने बताया कि रविवार रात बेटा प्रकाश अपने पिता गीतेलाल के घर गया और शराब पीने बैठ गया। दोनों ने जमकर शराब पी। प्रकाश ने गीतेलाल से और शराब लाने को कहा। पिता गीतेलाल ने कहा कि उसके पास अब और पैसे नहीं है। वो नहीं ला सकता है। इससे प्रकाश नाराज हो गया और गीतेलाल के घर की बिजली काट दी। इससे पिता पुत्र में झगड़ा होने लगा। नशे की हालत में गीतेलाल ने पुरानी बातों को लेकर बेटे को उकसाने लगा। प्रकाश इससे भड़क गया। दोनों के बीच गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। आवेश में आकर प्रकाश ने पास पत्थर से गीतेलाल का सिर कुचल दिया। शव को घर के पास फेंककर वापस आ गया। गीतेलाल के पहली पत्नी से प्रकाश और एक लड़की है। इसके बाद भी उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से भी 2 लड़की और एक लड़का है। गीतेलाल रोजी मजदूरी कर अपना परिवार पालता था। उसकी पहली पत्नी का बेटा प्रकाश भी अपनी मां के साथ बगल से ही घर लेकर रहने लगा। रोजी मजदूरी कर अपनी मां का पेट पाल रहा था।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment