घरघोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्ने आजादी !!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

CollageMaker 20210815 173811139

15 अगस्त 1947 को हमारे देश आजाद हुआ था , वह जश्ने आजादी का जोश कभी कम नही होगा। इसे भारत देश मे त्यौहार की तरह मनाया जाता है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कॅरोना महामारी को देखते हुए शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के तहत 15 अगस्त मनाने का निर्देश जारी किया गया है। तदनुसार घरघोड़ा के विभिन्न स्थानों पर शान से तिरंगा फहराया गया।

IMG 20210815 165247


अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में न्यायाधीश अच्छे लाल काछी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने उक्त कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों व वकीलों को संबोधित किया कि इस आजादी के लिए देश के बहुत से वीरो ने सहादत दी है, आजादी को बचाये रखने के लिए व देश की अखंडता को बनाये रखने के लिए आपसी भाईचारे के साथ रहने की बात कही। कार्यक्रम में श्रीमती सिवानी सिंह , सुश्री प्रतिमा मरकाम , शंखदेव मिश्रा अध्यक्ष अधिवक्ता संघ ,  देवेन्द्र पंडा, राकेश बेहरा , सुनील सिंह ठाकुर के साथ न्यायालय के वकील व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

IMG 20210815 WA0008


नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु सिन्हा ने नगर पंचायत कार्यालय में पार्षदों व कर्मचारियों की उपस्थिति में , नगर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक ,कारगिल चौक में नगरवासियों की उपस्थिति में झंडा फहराया। अध्यक्ष ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी दूसरे की आजादी को ध्यान में रखते हुए अपनी आजादी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाऐं। कार्यक्रम में पार्षदगण नीरज शर्मा , रितेश शर्मा , पूनम चौहान , श्रीमती भगवती श्रीवास , श्रीमती दुलारी बाई , नगरवासी , कर्मचारी उपस्थित रहे ।

IMG 20210815 WA0052

तहसील कार्यालय में एसडीएम अशोक कुमार मार्बल ने समय पर राष्ट्र ध्वज फहराया।  उक्त अवसर पर एसडीएम ने नगरवासियों को 75वाँ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी , आजादी के पर्व को भाईचारे के साथ मनाते हुए देश की अखंडता को बनाये रखने का संदेश दिया। साथ ही वर्तमान समय कॅरोना महामारी के दौर में नियमों का पालन करते हुए स्वयं के साथ दुसरो को सुरक्षित रखने की बात कही। उक्त अवसर पर हितेश कुमार साहू तहसीलदार , रामसेवक सोनी नायाब तहसीलदार , राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित हुए ।

IMG 20210815 075130


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ एस.आर पैंकरा ने झंडा फहराया। कॅरोना महामारी के दौर में नियमों का पालन करते हुए पर्व को सादगी से मनाया गया। उक्त अवसर पर डॉ विकास शर्मा , डॉ भानु प्रकाश कुर्रे , डॉ अजय राठिया , घनश्याम प्रधान , रोहित डनसेना ,नेतराम भगत , कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

IMG 20210815 WA0080


विकासखंड शिक्षा कार्यालय और राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय में बीईओ के.पी.पटेल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बीआरसी एस. एम.कोंध सहित दोनों कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20210815 WA0083


कृषि विभाग में एसएडीओ भागीरथी राठिया के द्वारा झंडा फहराया गया एसएडीओ राठिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं के अनुसार काम करने और कृषि को बढ़ावा देने के साथ देश को मजबूत करने की बात कहा उक्त अवसर पर एडीओ सावन साईं , ए.सी. गभेल , दुबराज राठिया, आरएईओ मेघनाथ पैंकरा ,दुलेश्वर पैंकरा , विवेक चौहान , बेरतिल्ला केरकेट्टा , संतोष पैंकरा उपस्थित थे ।

IMG 20210815 163307


इसी प्रकार नगर के अनेक सरकारी और निजी कार्यालयों, संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया।

20210824 090131

आप सभी को 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर्व की हार्दिक बधाई

IMG 20210817 184047

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment