तमनार के विकास खंड के ग्राम पंचायत कसडोल का है जहां गांव के कुछ लोगो द्वारा पंचायत भवन के दीवार को तोड़ा जा रहा था। जिसे गांव के ही युवक देवा साहू ने देखा और इसकी सूचना ग्राम पंचायत सरपंच को दिया , जिस पर सरपंच द्वारा दीवार तोड़ने वाले कि फोटो खींचने को कहा गया , सरपंच के कहने अनुसार देवा साहू द्वारा फ़ोटो लिया गया जिस पर वहां पर मौजूद पंचायत की दीवाल तोड़ रहे हेमंत साहू और उसके भाई ननकी द्वारा देवा के साथ गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित युवक ने तमनार थाने में की गई है।
पंचायत भवन तोड़ते हुए फ़ोटो खींचने पर हुआ विवाद ,तमनार थाना क्षेत्र का मामला … ।।

Published on:











