



शासकीय संत गहिरा गुरु रामेश्वर महाविद्यालय , लैलूंगा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाई गई। इस वर्ष विज्ञान दिवस की थीम: ” विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी ” को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में विज्ञान प्रर्दशनी लगाई गई। इस अवसर पर भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सी वी रमन की महान खोज (रमन प्रभाव) के बारे में पोस्टर प्रर्दशनी भी लगाई गई। विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर पोस्टर और विज्ञान मॉडल प्रर्दशित किए। महाविद्यालय के प्राचार्य तथा सभी प्राध्यापकों ने सभी विज्ञान मॉडलो का अवलोकन किए और बारीकी से सभी विद्यार्थियों से सवाल जवाब किए। छात्र छात्राओं ने इस प्रर्दशनी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को गहराई से जाना।
महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण और कर्मचारी गणों ने इस कार्यक्रम में अपना भरपूर समय और सहयोग प्रदान किए।


