---Advertisement---

ढाबा से 13 सिंबा बियर की जप्त , ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240126 WA0100

डेस्क खबर खुलेआम

कल 25 जनवरी की रात्रि कोतवाली थाना प्रभारी शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा ग्राम लाखा के रोहित ढाबा पर अवैध शराब विक्रय की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस को देखकर कुछ लोग भागते दिखे ढाबा संचालक रामायण सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर अवैध रूप से ढाबा में शराब बिक्री करने के संबंध में पूछताछ कर ढाबे की गवाहों के समक्ष तलाशी ली, जहां एक प्लास्टिक बोरी के अंदर 13 नग सिंबा अंग्रेजी बियर बोतल (कीमती 2730 रूपये) रखा मिला । वहीं संचालक रामायण सिंह की जामा तलाशी पर शराब बिक्री रकम 380 रुपए बरामद हुआ । आरोपी ढाबा के संचालक रामायण सिंह पिता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम लाखा थाना कोतवाली रायगढ़ को नोटिस देकर शराब (बियर) विक्रय का लाइसेंस प्रस्तुत करने कहा गया जिसमें वह असफल रहा । थाना कोतवाली में आरोपी रामायण सिंह पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आज रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, उत्तम सारथी और मनोज पटनायक शामिल थे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही लगातार जारी है ।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment