---Advertisement---

इस मंडी में रात 10 बजे के बाद भी मिल रही धान बेचने की सुविधा , आखिर क्या होता है रात का खेल…. क्या कहते है अधिकारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20231229 WA0001

डेस्क खबर खुलेआम www.khabarkhuleaam.com

रायगढ़ जिले में धान खरीदी के सीजन (समय) में एक बड़ा मामला सामने आ रहा है जहां तमनार विकासखंड के जरेकेला (सोसाइटी) धान खरीदी केंद्र पर बीती रात 10:00 बजे तक किसानों का धान तौल किया जा रहा था, इस बात की जानकारी जब मीडिया की टीम द्वारा प्रबंधक को दी गई तो उसने आनन फानन में फोन कर धान खरीदी को रुकवा दिया। जहाँ धान खरीदी की एक निश्चित समय सीमा होती है वहीं देर रात तक यदि इस तरह से किसी के भी धान का तौल करना और खरीदी करना निश्चित रूप से धान मंडी के प्रबंधक और टीएसएस केंद्र पर संदेह पैदा करता है, इस तरह गलत समय में धान खरीदी की जानकारी जब तहसीलदार तमनार को दी गई तो उन्होंने फूड ऑफिसर को सम्पर्क कर लीजिये कहकर पल्ला झाड़ लिया वहीं फूड ऑफिसर से सम्पर्क करने पर जानकारी लेकर बताने की बात कही हद तो तब हो गया जब तहसीलदार को ही नही पता कि धान को कितने समय तक लिया जाना है जबकि राजस्व विभाग के कर्मचारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है पर तहसीलदार को इस विभाग के बारे में जानकारी नही है ! आखिर इन सबके पीछे माजरा क्या है सोचने वाली बात है

देखे पूरी वीडियो
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment