---Advertisement---

फिल्मी स्टाइल में भाग रही थी ‘POLICE’ लिखी गाड़ी .. खोला देखा तो कार में गांजा .. 21 किलो गांजा छोड़ तस्कर फरार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4054084

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

पत्थलगांव। फिल्मों जैसी कहानी सोमवार को पत्थलगांव में उस समय देखने को मिली जब उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर गांजा लेकर जा रही एक कार पुलिस की घेराबंदी से बचने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस वाहन से गांजा बरामद हुआ, उस पर बड़े-बड़े अक्षरों में “POLICE” और पुलिस का लोगो लगा हुआ था। आशंका है कि तस्कर पुलिस वाहन का रूप देकर बेखौफ तरीके से तस्करी को अंजाम दे रहे थे।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और वाहन का पीछा शुरू किया। इसी दौरान अंबिकापुर रोड पर गड्ढों से भरी सड़क पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।हादसे के बाद तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी गायब हो चुका था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे बैग से 21 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है।जब्त वाहन का नंबर UP54 AF 7976 है। वाहन पर पुलिस का लोगो और “POLICE” लिखा होना पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना रहा है। माना जा रहा है कि जांच में इस बात का खुलासा हो सकता है कि तस्कर कब से इस तरीके का इस्तेमाल कर रहे थे और इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है।फिलहाल पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी खूब है कि जिस खराब सड़क की वजह से लोग रोज परेशान होते हैं, उसी सड़क के गड्ढों ने इस बार कथित गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़वाने में अहम भूमिका निभा दी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment