अवैध कब्जा निगम कर्मियों ने वार्ड पार्षद उपस्थिति में कब्ज हटाया ..
रायगढ : शहर के वार्ड क्रमांक 26 और 27 में खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जो का दौर जारी है।
इस क्रम में मेडिकल कालेज रोड पर टी वी टावर के ठीक सामने स्थित सरकारी जमीन पर बीते पांच सात दिनों से मौर्य परिवार के द्वारा धीरे- धीरे अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था। इस विषय को लवकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था।
उनके द्वारा वार्ड क्रमांक 27 की महिला पार्षद संजना शर्मा को शिकायत की गई थी। जिसकी जानकारी वार्ड पार्षद ने निगम प्रशासन को देकर निगम आयुक्त से बल पूर्व अतिक्रमण हटाने की अपील की।
जिसके बाद आज दोपहर निगम अमला जब अतिक्रमण हटाने मौजे पर पहुंचा। तो कब्जेदार परिवार की एक महिला वार्ड पार्षद और निगम कर्मियों से उलझ पड़ी। महिला का कहना था खाली जगह पर वह कब्जा नही कर रही थी बल्कि लोग गंदगी फेंकते थे उसे रोकने के लिए मिट्टी की पटाई करवा रही थी।
जबकि वार्ड पार्षद संजना शर्मा का खान है कि वार्ड में स्थित सार्वजनिक हित की शासकीय भूमि पर गलत तरीके से किये जा रहे निर्माण का वह खुलकर विरोध करती है। एक सप्ताह से उक्त महिला धीरे- धीरे कर जमीन पर बेजा कब्जा कर रही थी। इस वजह से आज यह कार्यवाही करनी पड़ी।
वार्ड पार्षद ने यह भी कहा कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण किसी की निजी नही वरण पूरे वार्ड की समःया है।