विधायक ने नए धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ
धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने आज हाटी में नए धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया इस दौरान विधायक लालजीत का स्वागत क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने धूमधाम से किया और विधायक का आभार जताया इस दौरान विधायक लालजीत ने कहा कि आज का दिन हाटी तथा आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए स्वर्णिम दिन है। उनकी धान खरीदी केंद्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई।उन्होंने कहा की जब भी उनका आना होता था, एक ही मांग होती थी धान खरीदी केंद्र खोलने की। ऐसे में अब धान खरीदी केंद्र बन गया है। जिससे इस क्षेत्र के किसानों को धान बिक्री करने में असानी होगी। वह अपने गांव में धान बेच सकेंगे। जनता को सुविधाएं सुलभ कराना भूपेश सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान हैं और उन्हें अन्नादाता किसानों की समस्याएं मालूम है। वे किसानों को हरसंभव मदद एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का तत्परता से निदान कर रहे हैं