

रिपोर्टर हीरालाल राठिया

भाजयुमो की सुशासन यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश विशेष आमन्त्रित सदस्य संतोष यादव ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित आवास में भेंट किया. राजू सिंह ने बताया कि दरअसल देश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा सुशासन यात्रा के जरिये केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही प्रदेश की सरकारों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच रख रही है. भाजपा देश में राष्ट्रवाद, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव को जीवित किया है. इस नवजागन को ही मजबूत करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कार्यकर्ताओं के लिए सुशासन यात्रा की परिकल्पना की है. भाजपा की तीन दिवसीय सुसाशन यात्रा में 14 प्रदेशों के 42 प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश पहुंचे. भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में ये सुशासन यात्रा कर्नाटक में प्रारंभ हुई और उत्तर प्रदेश में यह यात्रा 4 से 6 फरवरी को समाप्त हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर भाजयुमो नेता संतोष यादव आज वापस छत्तीसगढ़ लौटे
