---Advertisement---

भाजपा कार्यालय पर युवा कांग्रेस व एनएसयुआई ने फूंका PM मोदी का पुतला, जमकर की नारेबाजी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20230325 WA0043

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर घरघोड़ा में हुआ जमकर बवाल

घरघोड़ा / राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने का विरोध कांग्रेस पार्टी ने देश भर में कर रही है और जगह-जगह प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय घरघोड़ा में युवा कांग्रेस व एनएसयुआइ के पदाधिकारियों ने भी युवा नेता उस्मान बेग के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। पुतला दहन भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर किया गया जहां पुलिसकर्मी जलते पुतले को बुझाने झूझते व कार्यकर्ता उत्साहित नज़र आये

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को लेकर अब कांगेस पार्टी मुखर हो गई है और देश भर में इसे ब्लैक डे के नाम पर मना रही है। कांग्रेस जगह-जगह अलग-अलग तरीके से विरोध दर्ज भी कर रही है। इसी क्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता नगर में भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर उस्मान बेग ने कहा कि देश में जो कुछ हो रहा है पूरी तरह से गलत है। भाजपा दमनकारी नीति से कार्य कर रही है। राहुल गांधी के अंदर उस परिवार का खून है, जिसने देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राण त्याग दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी पार्टियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करने में जुटी हुई है। कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी। वह लगातार इस आदेश के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और सड़क पर उतरेगी

इस अवसर पर उस्मान बेग , लीलाधर साहू , शिव चौहान , दया शंकर बेहरा, आदित्य दासे, चितरंजन साव, प्रवीण, संजय, ज्ञानेश, ईश्वर, जीवन, विकाश,अभिषेक साहू
सोनू मेहर,विनय, दिनेश, शेखर साव, ईश्वर चौहान, प्रेम सहित अनेक युवा कांग्रेसी व एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment