---Advertisement---

महाजेनको और अदाणी फाउंडेशन के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3476189

खबर खुलेआम

65 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण और रोजगार

रायगढ़, 13 जून 2026*। महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से मुड़ागाव और चितवाही जैसे ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के कौशल विकास के लिए नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

3475378

फ़िलहाल इस केंद्र में आसपास के क्षेत्रों की 65 महिलाएं और युवतियां सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दिन इन्हें सिलाई से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ प्रशिक्षण किट भी प्रदान किया गया, जिससे ये भविष्य में स्वरोजगार शुरू कर सकें।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति गेसमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शैलेश एम. पड़ोल ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इससे वे अपने कौशल को विकसित कर बेहतर आजीविका के अवसर प्राप्त कर सकेंगी। विशिष्ट अतिथियों में श्री डी.बी. खोबरागढ़े और श्री चंद्रकांत एम. बाले सहित महाजेनको टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें मुड़ागाव से श्री जहाज राम भगत, श्री महेशराम सिन्हा, श्री भारत सिन्हा, श्री गुलाबी यादव, श्री धमेंद्र महंत तथा चितवाही से श्री गंगाराम पोरते (सरपंच), श्री लक्ष्मी प्रसाद सिन्हा, श्री नवीन शर्मा, श्री घनश्याम साहू शामिल रहे। इसके अलावा अदाणी की ओर से क्लस्टर प्रमुख, सीएसआर प्रमुख, भू विभाग प्रमुख एवं सीएसआर टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण केंद्र में अध्ययनरत सभी प्रशिक्षार्थियों को एप्रन एवं सिलाई किट का वितरण किया गया। यह पहल महिलाओं और किशोरियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे न केवल उनकी आजीविका के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा और वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment