बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का एक दिवसीय सामूहिक अवकाश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21
IMG 20230817 WA0046

डेस्क खबर खुलेआम पिंगल बघेल

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

प्रदेश में विद्युत व्यवस्था बाधित होने की आशंका

रायपुर 17 अगस्त 23 छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग को लेकर कंपनी के अधिकारी तथा कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार 18 अगस्त को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 9 विभिन्न युनियन/ संगठनों से जुड़े प्रदेश भर के लगभग 9 हजार अधिकारी कर्मचारी अवकाश पर रहकर प्रबंधन तक अपनी बात पहुँचाएंगे। कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी के साथ ही बड़ी संख्या में मैदानी अमले के सामूहिक अवकाश में शामिल होने से बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।

Screenshot 2023 08 15 13 32 08 70 c4fd2d9123964b708a8cf07cacc6469d 2

इस बीच कंपनी प्रबंधन द्वारा सामूहिक अवकाश पर रहने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र को कर्मचारी संगठनों ने अनुचित तथा श्रम कानूनों का उल्लंघन बताया है।

इससे पहले अपनी मांगों को ले कर छग.रा.वि.मं. पत्रोपाधि अभियंता संघ, छ.ग.स्टे.पा.कं. आफिसर्स एसोसिएशन, छ.रा.वि.मं. आरक्षित वर्ग अधि/ कर्म.संघ, छ.रा.वि. कर्म. जनता यूनियन, छ.ग. विद्युत कर्म. संघ (फेडरेशन), विद्युत कर्म. संघ (फेडरेशन), छ.ग. तक. विद्युत कर्म. एकता यूनियन, छ.रा.पा.क. डॉक्टर एसोसिएशन एवं छ.ग.स्टे.पा.कं. स्टेनोग्राफर एसोसिएशन के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मी 16 जुलाई 2023 से विरोध प्रर्दशन करते हुए काली पट्टी लगाकर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही 28 जुलाई 2023 को पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की मांग को लेकर कंपनी मुख्यालय में बड़ी आमसभा कर चुके हैं।मोर्चा की ओर से जारी बयान में कहा गया है

Screenshot 2023 08 15 14 26 49 50 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 1

सामूहिक अवकाश के उपरांत भी कंपनी प्रबंधन द्वारा पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने के संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो कंपनी के अधिकारी- कर्मचारी 06 सितंबर 23 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस शासित राज्यों में यथा राजस्थान, हिमांचल आदि प्रदेशों में राज्य शासन के कर्मचारियों के साथ-साथ संबंधित राज्य की पॉवर कंपनियों में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्य शासन के 3 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजन पहले लागू कर दी है।

gif 1692079460903 4

वहीं पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा एन.पी.एस. वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू ना करके कुछ मामलों में केन्द्र सरकार के निर्णयानुसार 23 दिसंबर, 2003 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। इस प्रकार पावर कंपनी प्रबंधन मनमर्जी से एन.पी.एस. वाले राज्य विद्युत कर्मियों के हितों के साथ खिलवाड़ करते हुए केन्द्र व राज्य दोनों में लागू होने वाले कम लाभप्रद नियमों को ही खिचड़ी बनाकर लागू कर रहा है।

IMG 20230815 062834 1
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment