नगर में पहली बार बिरसा मुंडा की जयंती का भव्य आयोजन, रैली के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
AVvXsEhvjS1GHgaicPzz8yMq5C1D4p H5 FL9aBtWBOWmi2xrjyvYz 19NR6Q I78zHxTdD fgO2PmGTn8vMSo64Om8KGUo00iMqxV VOndR V0G1Q fA 0kNiLkDdkWWPG64SVlrmFlGZ9ScPSTG94ac3ADSH3nLKylDW5AbWIiS3VYw4TUnjtDrqN9UQepNA=w400 h210

रिषभ तिवारी की रिपोर्ट :

धरमजयगढ़ के पीपरमार चौक में सर्व आदिवासी समाज एवं अजजा शासकीय कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पीपरमार चौक पर प्रस्तावित बिरसा मुंडा चौक में समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पीपरमार चौक में प्रस्तावित बिरसा मुंडा चौक पर आदिवासी समाज के बैगाओं द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर की गई। ततपश्चात मणिपुर में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर   शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद बाइक रैली और पदयात्रा का आयोजन किया गया

AVvXsEgHLI4Fae0VxgkBcYdjOIdT2pkrfDb9sKvdyceA9hkGLa nkAcZ8 74d6t2ewKnygapxxi7IAwTKPcuFvduKhUMzUARriDol4Ozx77ItmDqRuwCb91sgIUgO bjbBswavjtM7B2fIcoT0G32e4pdn7UE890YkI6svSqUj9Qd oViuxbvCZe4 NLx1hyqg=w400 h215


पीपरमार चौक से आतिशबाजी करते हुए रैली नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पहुँची। जहां बिरसा मुंडा एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद मंचासीन समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों के पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्वान वक्ताओं ने बताया कि बिरसा मुंडा को अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी समुदाय को लामबंद करने के लिए जाना जाता है और उन्होंने औपनिवेशिक अधिकारियों को आदिवासियों के भूमि अधिकारों की रक्षा करने वाले कानूनों को पेश करने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने आगे बताया कि बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को हक़ दिलाने के लिए पूरे देश भर में आंदोलन चलाया।

AVvXsEiVr4xLnifky3yfpyH9P0ktIVtjmjcPwvGLo vmjWceCIgd5rq ZK0hcmrqqtIPSNZKW3kLumF9Ax JNgrWKeAenzBQI5ZuOnBsNY g U8qmUXoF5xAr GECNO1 8bX0PnSMeBNm9mBl8 76J hUSg IHmwRWcRF4uEjzPTMFqSiI 6wmaupPZYDdGg=w400 h203

राष्ट्रीय आंदोलन पर उनके प्रभाव को देखते हुए 2000 में उनकी जयंती पर झारखंड राज्य बनाया गया था। धरमजयगढ़ शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य शशिभूषण लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लैलूंगा के पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुनीत राठिया, धरमजयगढ़ थाना प्रभारी विजय पैंकरा, हरिश्चंद्र राठिया, शौक़िलाल नेताम, जनकराम राठिया, कंदर्प सिदार, अजय सिंह नेताम, जी आर भगत, दुजेश्वर नाथ, मोहितराम राठिया, अभय एक्का, सहनी राम कलगा, दीपक उरांव, विनोद भगत, विजय पैंकरा,गोमती सिदार सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे।

AVvXsEhRrrbu8GMzZNPZyuVB6 FUbotreleaXv Tu pSnM0nBCtKDDRGCjsATXW3wBDHSVdbo i6REvUvW1YYY6EOa fxrAbbHy9 abuxax1IPCYF h4Dw7T2KXaGiYkaJbzjtbqLN8EWrwJXxiCUIm7n 3cq2xVyzR RbXT CK6Zc ft IGb h7GkArx1Z7Ag=w400 h200



Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment