---Advertisement---

खून से लथपथ मिली युवक की लाश .. एसडीओपी के साथ फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी …

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2239372

खबर खुलेआम

घरघोड़ा 25फरवरी को घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां वार्ड नंबर 8 स्थित एक मकान के कमरे में 20 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक विश्वकर्मा पिता धनीराम विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड 8 घरघोड़ा के रूप में की गई है।

2239245

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद कमरे से किसी चीज़ के गिरने की आवाज आई। जब परिजन दरवाजे तक पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज देने और फोन कॉल करने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए, युवक खून से सना फर्श पर पड़ा था। घटना की सूचना तत्काल घरघोड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात होने के कारण कमरे को सील कर दिया है। घटनास्थल से एक धारदार हथियार (कत्ता) भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। रात में ही उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया। पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है ताकि साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया जा सके। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए परिजनों से पूछताछ करते हुए जांच में जुटी है। इलाके में इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस मामले से पर्दा उठा सकेगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment