---Advertisement---

सीसीटीवी – मोशन सेंसर से लैस हाइडआउट में रेड कार्यवाई .. अवैध गाँजा के साथ दो गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2232966

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर, 24 फरवरी 2026।नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Screenshot 2026 02 25 13 20 37 75 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91
2171328

डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर–नरैय्या तालाब क्षेत्र में संचालित गांजा पैकिंग के एक हाइडआउट पर दबिश देकर 7 किलो 397 ग्राम गांजा सहित बड़ी मात्रा में पैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को 23 और 24 फरवरी की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो व्यक्ति गांजा की पुड़िया बनाकर फुटकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना को रोजनामचा में दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति प्राप्त की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल जाफर (32 वर्ष), निवासी नेहरू नगर एवं सुनील जगत (28 वर्ष), निवासी सुदामा नगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से गांजा की पुड़िया और नगद राशि बरामद की गई। पूछताछ में मिले मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने नेहरू नगर कालीबाड़ी क्षेत्र के नाले किनारे स्थित एक गुप्त ठिकाने पर छापा मारा। यहां से दो प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 7 किलो 397 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये) बरामद किया गया। साथ ही गांजा पैकिंग में प्रयुक्त प्लास्टिक झिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, वाई-फाई उपकरण तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री भी जप्त की गई।

2171328

जांच में यह सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए हाइडआउट के मुख्य द्वार पर मोशन सेंसर तथा रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे, जिससे गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर 24 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि कार्रवाई केवल फुटकर विक्रेताओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि गांजा तस्करी से जुड़े सप्लायर नेटवर्क एवं बैकवर्ड लिंक की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त और निरंतर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment