---Advertisement---

युवक को बंधक बनाकर मारपीट का वीडियो वायरल .. 02 महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3185882

डेस्क खबर खुलेआम

दिनांक 11.05.26 को पीड़ित प्रार्थी जोगेंद्र बढ़ाई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम झारपारा बागबहार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.04.26 को वह अपने घर में लकड़ी का काम कर रहा था, इसी दौरान उसके पड़ोसी आरोपी नवीन बंजारा व दिनेश बंजारा जो कि आपस में भाई हैं के द्वारा प्रार्थी को पागल कहते हुए, गंदी गंदी गाली दी जा रही थी, प्रार्थी के द्वारा गाली देने का कारण पूछने पर, आरोपी गण के द्वारा नाराज होकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रार्थी को पागल कहते हुए रस्सी से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई थी।

इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा मारपीट का वीडियो बना लिया गया था। मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा बी एन एस की धारा 296,351(2),115(2),127(2),191(2)(3),190 व 333 के तहत किया था अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा मामले से जुड़े चार आरोपियों क्रमशः नवीन बंजारा उम्र 35 वर्ष. 2. भगवती बंजारा उम्र 60 वर्ष 3. दिनेश बंजारा उम्र 42 वर्ष *4. अंजुलता बंजारा उम्र 31 वर्ष* सभी निवासी ग्राम झारपारा बागबहार, थाना बागबहार जिला जशपुर (छ. ग)। को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी गणों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ,पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी,डंडा व लोहे की सरिया को भी जप्त किया गया है।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि बागबाहर क्षेत्रांतर्गत एक युवक को रस्सी से बांध कर मारपीट करते हुए वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने पीड़ित प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अपराध दर्ज किया था, मामले से जुड़े चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।*

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment