
Desk khabar khuleaaam
कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में एक दर्दनाक घटना हुई, जहां ग्राम बनिया में गुरुवार शाम 8 बजे एक युवक को हांथी ने पटक के मौत के घाट उतार दिया है। प्राप्त जानकारी मृतक 22 वर्षीय तीजराम गांव से लगे नर्सरी जंगल मे शौच करने गया हुआ था जहाँ दंतैल हाथी के साथ आमना सामना हो गया और हांथी ने तीज राम को सूंड से पटकर मौत के घाट उतार दिया उसके बाद हाथी चिंघाड़ने लगा जिसका आवाज सुनकर दहशत में आ गए। जब काफी समय बाद भी घर वापस नही आया तो ग्रमीणो को लगा कि तीज राम के साथ कोई अनहोनी हो गई और ग्रामीण मौके पर जा कर देखे तो तीज राम मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था।











