---Advertisement---

3 गाड़ियों से 520 किलो गांजा के साथ महिला सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4360590

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जशपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 02 प्रकरण एवं थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 01 प्रकरण कुल तीन प्रकरणों में पुलिस के द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है तथा प्रकरणों में एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है।

IMG 20260827 WA0085

थाना कुनकुरी पुलिस दिनांक 27.08.2026 को प्रातः करीब 04:00 बजे रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान तपकरा की ओर से आती हुई एक बिना नंबर की सोल्ड बोलेरो पिकअप वाहन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने उक्त वाहन की घेराबंदी कर उसे रोका गया। थाना परिसर में लाकर वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अनवर अंसारी उम्र 45 वर्ष, निवासी नेकरा, थाना अंगडे, जिला रोहतास, बिहार एवं दिनेश कुमार केसरी उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम दादर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर, बिहार बताया।पुलिस टीम द्वारा जब बोलेरो पिकअप वाहन की डाला की तलाशी ली गई तो उसमें सब्जी के ट्रे नीचे छिपाकर रखा छह बोरी मिला, संदेह होने पर पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध बोरी को चेक किया जाता तो उसमें पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटे कुल 120 पैकेट मिले। पैकेटों की जांच करने पर उनमें करीब 246 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।

Screenshot 2026 08 27 15 29 44 57 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

गांजे के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।इसी दौरान पुलिस टीम के सामने से एक बिना नंबर की सोल्ड किया सेल्टोस कार तेज गति से गुजरती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख सेल्टोस कार का चालक सालियाटोली के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल 20 बैगों में रखे 120 पैकेटों में करीब 248 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।उक्त गांजे एवं वाहन को पुलिस द्वारा विधिवत जब्त किया गया है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

4360489

थाना कुनकुरी क्षेत्र में कुल 494 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए गए। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20(बी)(;;)((सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस को दिनांक 27.08.2026 को करीब 11:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP-33C-5625 में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नारायणपुर चौक में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में छिपाकर रखे कुल 17 पैकेट बरामद हुए, जिनमें करीब 26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस द्वारा मौके से कार में सवार दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों की पहचान कमल किशोर ओझा उम्र 56 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश एवं अनिता सोनी उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। पुलिस द्वारा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में धारा 20(बी)(;;)(सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में तीनों प्रकरणों के आरोपियों द्वारा गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताया गया है। आरोपी उड़ीसा में गांजा कहां से लेकर आए थे तथा उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक गांजा पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं जांच की जा रही है। जशपुर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायर एवं प्राप्तकर्ताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है।दोनों प्रकरणों में जशपुर पुलिस द्वारा कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 करोड़ 60 लाख से अधिक है।इसके अतिरिक्त गांजा तस्करी में प्रयुक्त कुल तीन वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख से अधिक है, भी जब्त किए गए हैं। इस प्रकार दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल लगभग तीन करोड़ की जप्ती की गई है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत तीन अलग अलग मामले में कार्यवाही करते हुए अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित कुल चार आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।जशपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment