---Advertisement---

जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत .. वन विभाग मौके पर

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1953914

खबर खुलेआम

रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। रविवार दोपहर जंगल से लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप और दहशत का माहौल बन गया है। पूरा मामला धमरजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज अंतर्गत ग्राम चुहकीमार का है।

मृतक की पहचान गांव निवासी गंगाराम सारथी के रूप में कि जा रही है, जो रोज की तरह सुबह करीब 10 बजे जंगल लकड़ी लेने गया था। और दोपहर लगभग ढाई बजे के आसपास जंगल के भीतर अचानक उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। देखते ही देखते हाथी आक्रामक हो गया और गंगाराम पर हमला कर दिया। गंगा राम जान बचाने का प्रयास किया परन्तु हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल के साथ-साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment