---Advertisement---

केप्सूल ट्रक कि चपेट में जीजा – साले की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्का जाम …..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

तमता । एनएच-43 पर स्थित केराकछार गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जीजा-साले की जान चली गई। दोनों युवक फुलेता चौक से चिकन लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार कैप्सूल ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में केराकछार निवासी जागेश्वर पायलट (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बटुराकछार निवासी पवन मांझी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। रविवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-43 पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ₹20,000 की तत्काल सहायता राशि देकर ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और प्रशासन से स्पीड नियंत्रण के ठोस उपायों की मांग की। फिलहाल पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment