---Advertisement---

लॉज के कमरे में मिली ट्रांसपोर्टर कि लाश … ख़त मिला पास

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4410847

डेस्क खबर खुलेआम

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित शारदा लॉज में एक युवक कि लाश मिलने से सनसनी मच गई। कथित तौर पर युवक द्वारा आत्महत्या करने कि बात सामने आ रही है । मृतक की पहचान प्रदीप जायसवाल के रूप में हुई है, जो कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला बताया जा रहा है। जो ट्रांसपोर्ट का काम करता है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि नोट में युवक ने खुद के डिप्रेशन में होने का उल्लेख किया है और इस कदम के लिए अपने परिवार से माफी मांगी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के बिलासपुर आने और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों को लेकर भी जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

4394002
4409829 1
file 0000000010dc82118ba7f7db4bb62737

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment