---Advertisement---

फिल्मी स्टाइल में लुटा ट्रेलर , तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

2 जून, 25 खरसिया थाना क्षेत्र में ट्रेलर वाहन के साथ हुई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया ट्रेलर वाहन, वारदात में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार, पीड़ित का मोबाइल फोन, नगदी रकम 2600 रुपये और एक लोहे का चुड़ा बरामद किया है। आरोपियों को लूटपाट के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । घटना रविवार रात की है, जब ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एएक्स/3899 का चालक सफराज खान, निवासी झरियापाली, रॉबर्टसन रेलवे साइडिंग में कोयला खाली कर वापस मिलूपारा अदानी माइंस लौट रहा था।

इसी दौरान ग्राम देहजरी के पास मेन रोड पर एक स्वीफ्ट कार में सवार चार युवकों ने ट्रेलर को रोका और चालक से मारपीट कर उसके जेब से 2600 रुपये नकद, रियलमी कंपनी का मोबाइल और ट्रेलर की चाबी छीनकर वाहन समेत फरार हो गए। चालक ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घटना की जानकारी खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को दी। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल चारों ओर नाकेबंदी करवाई, जिसके फलस्वरूप भालूनारा कोल्ड स्टोर के पास आरोपियों को लूटे गए ट्रेलर समेत पकड़ लिया गया।

पीड़ित के आवेदन पर खरसिया थाने में अपराध क्रमांक 296/2025 धारा 309(6), 126(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों में स्वयं स्वर्णकार पिता दामोदर स्वर्णकार (21 वर्ष), निवासी नवापारा थाना छाल सहित तीन नाबालिग शामिल हैं।

चारों के मेमोरेंडम पर ई-साक्ष्य ऐप से आरोपियों का विडियोग्राफी मेमोरेंडम के आधार पर स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 13यू/0557, लूटा गया ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एएक्स/3899, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान करीब 30 लाख रूपये के बरामद कर जब्त किया गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment