---Advertisement---

ट्रेलर ड्राइवर निकला नशे का सौदागर .. अफीम और डोडा के साथ गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3061082

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर। थाना आमानाका क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर चालक को अफीम और डोडा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 15.25 लाख रुपये कीमत का प्रतिबंधित मादक पदार्थ और परिवहन में प्रयुक्त ट्रेलर जब्त किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने खड़े ट्रेलर क्रमांक PB-05-AB-9313 के चालक के पास अफीम और डोडा मौजूद है, जिसे वह बिक्री करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन में एडीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी देवांश सिंह और एसीपी ईशु अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना आमानाका पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से आरोपी बलराम सिंह पिता धरम सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी खानोवाल थाना अजनाला जिला अमृतसर पंजाब हाल पता हीरापुर रायपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान ट्रेलर से 79.30 ग्राम अफीम और 4 किलो 432 ग्राम डोडा बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रेडमी मोबाइल फोन और ट्रेलर वाहन को भी जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 15 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 150/26 के तहत धारा 15(B) एवं 18(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर अन्य तस्करों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment