---Advertisement---

खड़े ट्रक से .. बाइक सवार तीन युवकों की मौत .. गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3555714 1

डेस्क खबर खुलेआम

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर खड़े ट्रक में आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Screenshot 2026 06 20 15 33 45 83 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ समय पहले ट्रक चालक ने एक कार को भी टक्कर मारी थी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़े ट्रक के कारण ही यह दर्दनाक हादसा हुआ।जैसे ही घटना की सूचना गांव में पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। तीन युवकों की मौत से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों में घिर गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा हालात को नियंत्रित किया।प्रतापपुर पुलिस के अनुसार स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment