---Advertisement---

हाथी का कहर: बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20250904 WA00322

desk khabar khuleaam

गणेश भोय पत्थलगॉव

जशपुर।जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र से एक दर्दनाक और भयावह हादसा सामने आया है। सागजोर गांव में बीती रात हाथी के हमले में 50 वर्षीय महिला चम्पा बाई पति गुलेश्वर साय की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, चम्पा बाई घर के बाहर मोबाइल पर बातचीत कर रही थीं। घर के अंदर नेटवर्क न मिलने के कारण वे आंगन से बाहर निकल आई थीं। इसी बीच उड़ीसा से आए जंगली हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया।गुस्साए हाथी ने महिला को अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाने निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है, इस घटना ने लोगों के मन में गहरी दहशत बैठा दी है।—

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment