
खबर खुलेआम
रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के कुशल निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनिल जगत के सतत मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत दो दिवसीय राष्ट्रीय मूल्यांकन की प्रक्रिया बाहर से आए केंद्रीय मूल्यांकनकर्ताओं डॉ अरशद सिद्दीकी डॉ वंदना मलिक एवं डॉ बालामुर्गन कृष्णा द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

विगत 16 एवं 17 अप्रैल2026 को आए केंद्रीय एसेसर की टीम द्वारा अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में NQAS के कड़े मापदंडों के अंतर्गत 08 प्रमुख विभागों का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया गया: 1. ओपीडी (OPD) 2. आईपीडी (IPD) 3. लेबर रूम (प्रसव कक्ष) 4. लैब (प्रयोगशाला) 5. आकस्मिक चिकित्सा 6. जनरल एडमिनिस्ट्रेशन 7 ऑग्ज़ीलरी डिपार्मेंट 8 फार्मेसNQAS भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लागू एक कड़ा राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता ढांचा है। इसके तहत संक्रमण नियंत्रण (Infection Control SOP), रोगी सुरक्षा, दवाओं व उपकरणों की उपलब्धता, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और मरीजों की संतुष्टि जैसे कड़े बिंदुओं पर गहन सर्वे किया जाता है इस बड़े राष्ट्रीय मिशन को गति देने में जिले से डॉ देवेंद्र गुर्जर सुश्री रंजना पैंकरा डीपीएम डॉ. राजेश मिश्रा का विशेष सहयोग रहा राजेश साहू, पुसौर से डॉ. दिनेश नायक तथा राघवेंद्र बोहिदार ने अपनी अनुकरणीय सेवाएं दीं। तथा अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा डी पी अधिकारी का विशेष सहयोग रहा।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सेत राम पैंकरा सर्जन डॉ विजय कुमार लकड़ा डॉ नैंसी लकड़ा डॉ विकास कुमार शर्मा डॉ ज्योत्स्ना गुप्ता , गीता साहू , रोहित साहू , मंजूलता कुजूर बीपीएम विनोद एक्का बी ई टी ओ श्रीमती गीता चौधरी एन एस रोहित कुमार डनसेना पर्यवेक्षक डॉ ईश्वर खडबंदे डॉ प्रियंका पटेल सरिता साहू लोकेश उरांव नेहा पटेल कु भारती भावना अजगले मेनका आनंद कौशल्या गुप्ता डुलामनी दूवान अजय यादव सुनित कुजूर सुमित साहू विष्णु पैंकरा चंद्रभान सिदार भवानी शंकर नायक पुष्पलता नायर नमिता वहीदार कुमार सिंह सिदार गोपी राम डोलनारायण पटेल उत्तम सिदार लक्ष्मीकांत गुप्ता अनीता यादव गीता बैरागी समरेश नंदे अनिल कुमार शर्मा विनीता नायक मनीष साहू हेमपुष्पा नंदे हिमराज साबला पंकज पाटले सुमित्राभगत संतोष निषाद कृष्णा चौहान, पुष्पा सिदार जीवनदीप समिति अंतर्गत रखे समस्त चतुर्थवर्ग कर्मचारी एवं ऑपरेटर चौकीदार पीडब्ल्यूडी के कर्मचारीयों का सहयोग रहा। RBSK (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम डॉ भानु प्रकाश कुर्रे डॉ कामिनी गुप्ता .डॉ अजय राठिया पूनम तिर्की पंकजनी गुप्ता कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर् (CHO) समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर से मितानिन कार्यक्रम ब्लॉक समन्वय टीम एवं समस्त मितानिन रहें।इस राष्ट्रीय प्रमाणीकरण प्रक्रिया का सबसे बड़ा लाभ घरघोड़ाऔर आसपास के ग्रामीण अंचलों के मरीजों को मिलेगा। अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही स्वच्छ वातावरण में बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद इलाज के साथ समयबद्ध जांच व सटीक उपचार मिलेगा, जिससे उन्हें जिला अस्पताल या महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी के मेहनत के परिणामस्वरूप आज उत्कृष्ट मुकाम को प्राप्त किया












