---Advertisement---

घर में बम फेंककर चाकू के नोक पर दहशत फैलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3280146

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर में घर पर बम (पटाखा) फेंककर दहशत फैलाने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में एक अन्य चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 की रात करीब 1 बजे हीरापुर वीर सावरकर नगर निवासी श्रीमती रिंकु तिवारी के घर पर कुछ युवकों ने हमला कर बम (पटाखा) फेंका और चाकू दिखाकर धमकाया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। प्रार्थिया की शिकायत पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 104/25 के तहत धारा 296, 351(2), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने इस मामले में चार बालिग आरोपियों के साथ एक अपचारी बालक और एक अपचारी बालिका को पकड़ा है।गिरफ्तार आरोपियों में सोनू पटेल, आकाश पासवान, सूरज सिंह और शेख कलीम शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर थाना माना क्षेत्र के बोरियाकला स्थित एक खिलौना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं — सोनू पटेल (20 वर्ष), निवासी वीर सावरकर नगर; आकाश पासवान (21 वर्ष), निवासी जरवाय; सूरज सिंह (22 वर्ष), निवासी हीरापुर; तथा शेख कलीम (18 वर्ष), निवासी घासीदास नगर, जिला दुर्ग। वहीं एक अपचारी बालक एवं एक अपचारी बालिका को भी अभिरक्षा में लिया गया है।थाना कबीर नगर पुलिस सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज रही है, जबकि अपचारी बालक और बालिका को नियमानुसार बाल न्यायालय एवं किशोरी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। कबीर नगर पुलिस की मुस्तैदी से न केवल धमकी और हमले के आरोपी पकड़े गए, बल्कि चोरी की एक अन्य वारदात का भी खुलासा हो गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment