---Advertisement---

पगदंडी मे मिली महिला कि लाश .. महिला कि हत्या कर पेट्रोल डाल लगाई आग .. आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3569332

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़ / प्रदीप धोबा पूंजीपथरा

21 जून, रायगढ़. पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी मार्ग पर मिली अधेड़ महिला की जली हुई लाश के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामले में सबसे बड़ी चुनौती मृतिका की पहचान और अज्ञात आरोपी तक पहुंचना था, जिसे पूंजीपथरा पुलिस ने तकनीकी, वैज्ञानिक और मानवीय सूचना तंत्र के समन्वय से सुलझा लिया। विदित हो कि 17 जून 2026 को मायाराम सालिकराम क्रेशर के पास तमनार चौक से पूंजीपथरा जाने वाले पगडंडी मार्ग पर एक अधेड़ महिला का शव जली हुई अवस्था में मिला था। शव के आसपास घसीटने के निशान भी पाए गए थे। पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया तथा घटनास्थल से कपड़े और अन्य साक्ष्य सुरक्षित कर *अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज* कर विवेचना प्रारंभ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मृतिका की पहचान और अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में पुलिस टीम द्वारा मृतिका के फोटो और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में प्रसारित किए गए। इसी दौरान लक्ष्मी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाला इमिलीयूस तिग्गा और उसके साथ रहने वाली महिला के कुछ दिनों से गायब होने की जानकारी मिली। वहीं सोशल मीडिया में प्रसारित फोटो और वीडियो देखकर ग्राम बोरो, जिला जशपुर से दो युवक पहुंचे, जिन्होंने घटनास्थल से बरामद कपड़ों और शव की पहचान अपनी मां *मंगरिता एक्का (60 वर्ष) निवासी ग्राम बोरो, जिला जशपुर* के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतिका पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करती थी। पुलिस ने संदेही इमिलीयूस तिग्गा के संबंध में जानकारी जुटाकर तत्काल पूंजीपथरा पुलिस टीम जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से एनआर फेरो प्लांट तुमीडीह में मजदूरी करता था। करीब तीन माह पूर्व उसकी पहचान मां शिवा प्लांट में काम करने वाली मंगरिता एक्का से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और वे पति-पत्नी की तरह पूंजीपथरा के लक्ष्मी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपी ने बताया कि मृतिका अक्सर उस पर दूसरी पत्नी रखने का शक कर विवाद करती थी। 17 जून को मंगरिता एक्का घर जाउंगी कहकर थैला में कुछ कपड़ा, पानी बाटल लेकर निकली। इमिलीयूस तिग्गा भी मकान मालिक को दो-तीन दिन के लिए गांव जा रहे हैं कहकर उसके पीछे पीछे निकला । रास्तें में दोनों महुआ पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी रहे थे कि पिछली बातों को लेकर विवाद बढ़ने पर इमिलीयूस ने मंगरिता की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया और पास के पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर शाम को शव को घसीटकर क्रेशर डस्ट के ढेर के पास ले गया तथा पहचान छिपाने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर आग लगा दी।पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, आरोपी के मेमोरेंडम पर घटनासमय पहने कपड़े, घटना में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल एवं माचिस बरामद कराई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी इमिलीयूस तिग्गा को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के सुपरविन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, PSI मनीष पोया, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, आरक्षक विक्रम कुजूर, विनय तिवारी, विनोद शर्मा, हेमसागर पटेल, नरेन्द्र पैंकरा, शेखर चन्द्राकर और सुरेश सिदार की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी – इमिलीयूस तिग्गा पिता फेदोर तिग्गा उर्फ कादार तिग्गा, उम्र 45 वर्ष, निवासी अमडीहा, थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment