---Advertisement---

तस्करो को गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी ” पुरस्तम बारीक ” गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1000112740

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

कोतबा पुलिस को 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना मिली थी कि, कुछ व्यक्ति सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार क्रमांक CG10BE3848 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर उड़ीसा राज्य से होते हुए ग्राम ग्राम बुलडेगा, राजाआमा होते हुए लुड़ेग की ओर जा रहे हैं, जिस पर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस की टीम के द्वारा घेरा बंदी कर ग्राम राजाआमा में आरोपी चैतन्य यादव उम्र 27 वर्ष निवासी बरखुरिया, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ. ग) के कब्जे से 98 किलो 600 ग्राम अवैध गांजे को बरामद किया गया था, व आरोपी चैतन्य यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी चैतन्य यादव से मालूम चला था कि उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा को वह उड़िसा निवासी आरोपी पुर स्तम बारीक से खरीदा था , अतः जशपुर पुलिस के द्वारा आरोपी चैतन्य यादव के निशानदेही पर, आरोपी गांजा सप्लायर पुरस्तम बारीक की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसके लिए पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया था व पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी, पुलिस की टेक्निकल टीम के द्वारा आरोपी गांजा सप्लायर पुरस्तम बारीक को लगातार ट्रेस किया जा रहा था साथ ही पुलिस उसके छिपने की संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही थी, परंतु पुरस्तम बारीक, इतना शातिर था कि बार बार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसी दौरान पुलिस को टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी गांजा सप्लायर पुरस्तम बारीक उड़ीसा राज्य में अपने ग्राम टटरकिला में देखा गया है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम टीटरकिला (उड़ीसा) जाकर, आरोपी के घर की घेरा बंदी कर आरोपी पुरस्तम बारीक को हिरासत में ले कर कर वापस लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी पुरस्तम बारीक उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम टटरकिला , थाना बानसुनी , जिला बोधा,(उड़ीसा) के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि, उसका पूर्व में गिरफ्तार आरोपी चैतन्य यादव के साथ व्हाट्स एप के माध्यम से बातचीत होती थी, बातचीत के दौरान, उसी के द्वारा ही चैतन्य यादव को अवैध रूप से गांजा उपलब्ध कराया गया था। पुलिस की पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी पुरस्तम बारीक उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम टटरकिला , थाना बानसुनी , जिला बोधा,(उड़ीसा) को पुलिस के द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment