---Advertisement---

वार्ड नं 14 से अजीत गुप्ता भाजपा के टिकट के लिये प्रबल दावेदार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगांव। आगामी नगर निगम चुनाव में वार्ड आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 14 जो सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है, में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस वार्ड से अजीत गुप्ता का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। वे विगत एक दशक से सामाजिक कार्यकर्ता बन कर लोगों की निस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं। वे सामाजिक सरोकारों से गहरा नाता रखते हैं। उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा के कारण वार्ड की सभी घरों में खासकर महिला वर्ग में लोकप्रिय बने हुए है।स्वाभाविक रूप से यदि अजीत गुप्ता को भाजपा के चुनाव चिन्ह से दावेदारी का अवसर मिलता है तो भाजपा की जीत पक्की हैं, वे केवल भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले ही चुनाव लड़ना पसंद करेंगे। अब यह देखना होगा कि भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति उनकी योग्यता और पार्टी निष्ठा को कितना सम्मान देती है। यह निर्णय आगामी दिनों में स्पष्ट होगा। हालांकि यह वार्ड भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है वर्तमान में भी यहां का समीकरण इसी तरह का बना हुआ है। अगर पुराने चेहराें काे अवसर दिया गया तो भाजपा की हार पक्की है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment