---Advertisement---

गला घोंट कर पत्नी की हत्या .. आरोपी पति गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3073621

डेस्क खबर खुलेआम

दिनांक 28.04.2026 को सूचक रवि बुंदेल द्वारा थाना में सूचना दी गई कि छुईया तालाब के पास स्थित किराये के मकान में रहने वाली पार्वती साहू अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। उसे उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल ले जाने पर उसे मृत होंगे बताया गया। बाद में दिनांक 08.05.2026 को प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला घोंटने से दम घुटना लेख किए जाने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 234/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान सूचक, मकान मालिक तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना दिनांक को मृतिका के पति ललित कुमार उर्फ विक्की को आखिरी बार मृतिका पार्वती साहू के घर में देखा गया था।प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ललित कुमार उर्फ विक्की की पतासाजी कर उसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतिका पार्वती साहू उसकी पत्नी थी तथा दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। घटना दिनांक को भी दोनों के बीच विवाद एवं हाथापाई हुई, जिसके दौरान आवेश में आकर आरोपी ने कपड़े से मृतिका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार किए जाने पर पुलिस टीम ने आरोपी ललित साहू उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतिका के मोबाइल को जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment