

खबर खुलेआम
रायगढ़। जिले के नव पदस्थ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आज विभाग में बड़ी सर्जरी कि है। बता दें कि एसएसपी शशि मोहन सिंह के जिले में कप्तान कि भूमिका निभाने के बाद अवैध कार्य करने वालों पर पुलिस कहर बरपा रही है। इसी उद्देश्य को और अधिक कसावट लाने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के आदेश पर 9 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों सहित कुल 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों के प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं –

निरीक्षक रामकिशोर यादव को पुसौर से पूंजीपथरा थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक प्रशांत राव अहिरे को जुटमिल से तमनार थाना भेजा गया है।निरीक्षक मोहन भारद्वाज को कोतरारोड से पुसौर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र से जुटमिल थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर भेजा गया है। निरीक्षक कमला पु्साम को तमनार से कोतरारोड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक नसीरुद्दीन खान को साइबर थाना से छाल थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल से खरसिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक अमित तिवारी को खरसिया से रक्षित केंद्र भेजा गया है। उप निरीक्षक कुसुम केवट को कोतरारोड से महिला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर को महिला थाना से कोतरारोड भेजा गया है। यह आदेश 26 फरवरी 2026 को जारी किया गया है।
माना जा रहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक सर्जरी की गई है। पुलिस महकमे में इस फेरबदल को लेकर व्यापक चर्चा का माहौल है।












