---Advertisement---

एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया गया उद्घाटन

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहलघरघोड़ा, 12 जून 2025 —एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने सामुदायिक विकास के तहत महिलाओं के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्या, संयुक्ता महिला समिति द्वारा किया गया।इस अवसर पर श्रीमती संगीता सिंह, अध्यक्षा, तिलोत्तमा महिला समिति भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में एनटीपीसी तलईपल्ली के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं महिला समिति की सदस्याएं मौजूद रहीं।

उद्घाटन समारोह के दौरान श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया और वहां उपस्थित टेलरों एवं महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने केंद्र में मिल रहे प्रशिक्षण की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।श्रीमती संगीता सिंह ने इस पहल को महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरणास्पद बताया और भविष्य में ऐसी और पहलों की आवश्यकता पर बल दिया।यह केंद्र न सिर्फ महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देगा, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। एनटीपीसी तलईपल्ली की यह पहल क्षेत्र में महिला विकास की दिशा में एक सशक्त प्रयास मानी जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment