---Advertisement---

शिक्षा से ही बनेगा सशक्त और समृद्ध समाज- सालिक साय

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2245908

डेस्क खबर खुलेआम

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के मुख्य अतिथि में महाविद्यालय में छात्र स्नेह सम्मेलन हुआ सम्पन्न

जशपुर। शासकीय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में आयोजित वार्षिक सम्मेलन एवं छात्र स्नेह सम्मेलन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत उपस्थित रहे।

2246100

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र सिंह ने की। सम्मेलन में एस.डी. गुप्ता, प्रो. प्रवीण सत्पथी, राजेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो भूषण वैष्णव सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

2246053

मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की स्थापना हुई है और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। क्योंकि शिक्षा ही वह दीप है, जो व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को प्रकाशित करता है।

2245895

जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि छात्र जीवन में अर्जित ज्ञान और संस्कार ही भविष्य की दिशा तय करते हैं। आत्मविश्वास, समर्पण और संस्कार के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी ही समाज के सच्चे शिल्पकार बनते हैं।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ छात्र स्नेह सम्मेलन उल्लास और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment