---Advertisement---

खिड़की से घुसकर मसाला की चोरी , दो चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20250502 155740
Oplus_131072

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता पत्थलगॉव

29 अप्रैल 25 को प्रार्थी प्रतीक शर्मा पिता रविकांत शर्मा उम्र 31 वर्ष जशपुर रोड पत्थलगांव वार्ड क्रमांक 10 थाना पत्थलगांव जिला जशपुर ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27/04/2025 एवं 28/04/2025 के दरम्यानी रात्रि में उसके ग्राम तिलडेगा स्थित मारुति मसाला फैक्ट्री से लगभग 60 हजार रूपये से अधिक कीमत का गरम मशाला को किसी व्यक्ति के द्वारा रोशन दान से फैक्ट्री के अंदर रात्रि में प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट अपराध थाना पत्थलगांव में चोरी के लिए बी एन एस की धारा 305 (A), 331(4), 317(2).3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान दिनांक 30.04.2025 को पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी उमेश यादव एवं मो० सोनू को उस रात्रि को मसाला फैक्ट्री के आस पास घूमते हुए देखा गया था, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों संदेही आरोपी उमेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी झीमकी थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ .ग)हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर (छ०ग) व मो० सोनू उर्फ टाइगर उम्र 40 वर्ष निवासी साहगंज थाना सुल्तानगंज जिला पटना (बिहार) हाल मुकाम बिलाईटांगर पत्थलगांव जिला जशपुर( छ. ग) हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध घटित करना स्वीकार किया।

➡️पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर सायकल तथा चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त रकम 2000 रूपये नगद तथा चोरी किया गया 4 पैकेट इलायची तथा प्रकरण में चोरी का माल खरीदने वाले सह आरोपी सुरेश प्रधान को धारा 35 (3) BNSS का नोटिस देकर आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन से अवगत कराया गया, जिसने सामान खरीदना स्वीकार करने से , सुरेश प्रधान से बिक्री रकम 7000 रुपये नगद, 100 पैकेट हल्दी पाउडर, 40 पैकेट रेड चिली पाउडर को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।

➡️ प्रकरण में सह आरोपी सुरेश प्रधान ‌द्वारा विवेचना में सहयोग करने हेतु शपथ पत्र पेश कर वचनबद्ध होने तथा विवेचना में सहयोग करने से चेक लिस्ट भरा गया है।

➡️ मामले की विवेचना में आरोपीगण उमेश यादव एवं मो० सोनू उर्फ टाइगर के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ➡️मामले की विवेचना व आरोपियों की गिरफ्तारी में एस डी ओ पी पत्थलगांव श्री धुर्वेश कुमार जायसवाल , थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक श्री विनीत पाण्डेय, सउनि हरिराम टंडन, प्र०आर० सुभाष नायक, आरक्षक तुलसी रात्रे, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment