---Advertisement---

महिला ने DSP पर लगाया गंभीर आरोप

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

शादी का झांसा देकर किया रेप

छत्तीसगढ़ में DSP पर रेप जैसे गंभीर मामले में थाना में केस हुआ है। दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ युवती ने शिकायत की है। आरोप है कि, विनोद मिंज ने शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झांसा दिया, फिर शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर गया। मामला पद्मनाभपुर थाना इलाके का है।पुलिस के मुताबिक, जामुल थाना इलाके की रहने वाले 21 साल की युवती ने बताया कि, डीएसपी से साल 2024 में उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। डीएसपी ने खुद को कुंवारा बताकर शादी के लिए प्रपोज किया।

डीएसपी विनोज मिंज पर रेप का आरोप लगा है। जब युवती ने शादी के लिए हामी भर दी, तो डीएसपी उसे साथ ले गए। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा करते रहे। आरोप है कि, कुछ समय बाद युवती ने शादी को लेकर बातें की तो वे बातों को काटने लगे। युवती को शक हुआ तो उसने DSP विनोद के बारे में पता लगाया। इसी बीच युवती को विनोद के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। साथ ही उसके दो बच्चे भी हैं

युवती ने बताया कि, जब उसे डीएसपी के शादीशुदा होने की बात पता चली, तब वो उसके पास गई। इस पर दोनों का विवाद हो गया। डीएसपी ने उससे गाली-गलौज और मारपीट भी की। कहा कि, वो बहुत पावरफुल है। यदि शिकायत की तो उसे जान से मरवा देगा। युवती ने फिर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment