
डेस्क खबर खुलेआम
बिलाईगढ़ / दुल्लापुर गांव के पंच सत्रुघन नारंग का शव संदिग्ध हालात मे नाले के पास पड़ा मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी है। घटना करीब रात 12 से 2 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। वही मृतक के गला घोंटने जैसे निशान भी देखा गया है साथ ही शरीर के कुछ हिस्सों में भी चोंट के निशान पाए गये है। प्रथम दृष्टया हत्या करना प्रतीत हो रहा है। बहरहाल घटना के पश्चात मौके पर बिलाईगढ़ एसडीओपी, एएसपी और बेलादुला पुलिस टीम सहित फोरेंसिक टीम मामलें की जाँच में जुटी है।
बताया जा रहा कि रात में गांव के कुछ लोग नालें के पानी से खेतों में सिंचाई कर रहे थे, जहाँ मृतक भी मौजूद था। मामलें में पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि ने मीडिया को बताया कि रात करीब 1 बजे के आसपास अजय नारंग और विजय नारंग उनके पास आकर गांव वाले उन्हें मारने दौंडा रहें कहकर 112 में फोनकर सूचना देने की बात कही। फिर कुछ देर बाद आरोपियों ने मृतक सत्रुघन नारंग के गले में इलेक्ट्रिक तार बाँधकर खिंचने बताई। हालांकि पुलिस अब संदेही आरोपियों को हिरासत में ले ली है। जिसे पूछताछ करेगी। इधर मृतक के शव को पंचनामा कर पीएम के लिए बिलाईगढ़ भेज दी है। मृतक की मौत कैसे हुई इस बात की अभी स्वतन्त्र पुष्टि नही हुई है। पीएम रिपोर्ट व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का खुलाशा हो सकेगा। ऐसे में अब लोंगों की नजरें पुलिस की खुलाशे पर टिकी है।




