---Advertisement---

शादी कि तैयारी .. प्रेमिका कि फंदे से झूलती मिली लाश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2759841

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरापारा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक और स्तब्धता में डाल दिया है। शादी की खुशियों के बीच एक युवती ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिससे परिवार और गांव में मातम छा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखरापारा निवासी पंकज सिदार (25) का पिछले दो वर्षों से रायगढ़ जिले के पोतरा गांव की रहने वाली मोनिका सिदार (22) के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के साथ रह रहे थे और परिवार की सहमति से उनकी शादी 13 से 15 अप्रैल के बीच तय की गई थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, वहीं 9 अप्रैल को मड़वा खंभा गाड़ने की तैयारी भी की जा रही थी। इसी बीच यह बात सामने आई कि दुल्हन के कुछ परिजन शादी में शामिल नहीं होंगे, जिससे मोनिका गहरे मानसिक तनाव में आ गई। घटना की रात लगभग 10 बजे उसने खाना खाने से मना कर दिया और अपना मोबाइल लेकर कमरे में चली गई।अगली सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को चिंता हुई। कमरे में झांककर देखने पर वे स्तब्ध रह गए। मोनिका दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई मिली। इस हृदयविदारक दृश्य ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक असहमति और मानसिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source – N K GUPTA PATHALGOV

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment