---Advertisement---

गर्म दाल से टकराई दो साल कि बच्ची .. इलाज के दौरान हुई मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2181825

डेस्क खबर खुलेआम

कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। घर के आंगन में खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची के ऊपर अचानक खौलती दाल गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर सारथी अपनी पत्नी आरती सारथी और दो बच्चों के साथ सीतामढ़ी शिव मंदिर गली में निवास करता है। शंकर बढ़ई का काम करता है। गुरुवार को वह घर पर ही था, जबकि उसकी पत्नी आंगन में सिगड़ी पर दाल पका रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ देर के लिए आरती कमरे के भीतर चली गईं। इसी दौरान दो वर्षीय बेटी आराधना खेलते-खेलते सिगड़ी के पास पहुंच गई। अचानक उसका हाथ सिगड़ी पर रखे दाल के बर्तन से टकरा गया, जिससे खौलती दाल उसके शरीर पर गिर गई। तेज चीख सुनकर माता-पिता तुरंत आंगन की ओर दौड़े, जहां बच्ची गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में पड़ी थी।परिजन बिना समय गंवाए उसे निहारिका स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।

2171328
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment