पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सालिक साय ने कहा – आने वाली पीढ़ी को संरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Desk khabr khuleaaam

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

जशपुर /आज 5 जून को पुरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है आज के अवसर पर राज्य सरकार के आह्वाहन पर “एक पेड़ मां के नाम 2.0” कार्यक्रम के तहत कार्यालय जनपद पंचायत कांसाबेल के परिसर में पौध रोपण कार्य संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के साथ वेद प्रकाश भगत जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सरपंच कांसाबेल अनिल खलखो, सरपंच नक़बार किशोर टोप्पो, उप सरपंच पुसरा बालेश्वर चक्रेश, उप सरपंच कांसाबेल अमित जिंदल, नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप मरावी, रेंजर कांसाबेल प्रभावती चौहान एवं जनपद पंचायत कांसाबेल के समस्त अधिकारी/कर्मचारी, ग्राम पंचायत कांसाबेल के समस्त कर्मचारी तथा वन विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पौध रोपण के माध्यम से हम अपने पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं और भविष्य की पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment