जानी मास्टर से छिना नेशनल अवॉर्ड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21

desk khabar khuleaam

R.O. No. 13098/21

स्त्री-2 के गाने ‘आई नहीं…’ और पुष्पा के गाने ‘श्रीवल्ली…’ से फेमस हुए कोरियोग्राफर जानी मास्टर से नेशनल अवॉर्ड छिन लिया गया है। नाबालिग असिस्टेंट से रेप के आरोपी शेख जानी बाशा से बेस्ट कोरियोग्राफर (Best Choreographer) का नेशनल अवॉर्ड (National Award) वापस ले लिया गया है।

मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने रविवार को इसकी जानकारी दी। जानी पर आरोप है कि इसने अपने नाबालिग असिस्टेंट से 4 साल में कई बार यौन शोषण किया था।जानी मास्टर के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा को यह अवॉर्ड साल 2022 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ के गाने ‘मेघम करुकथा’ का डांस कोरियोग्राफ करने के लिए दिया गया था। इस गाने को जानी ने सतीश कृष्णनन के साथ मिलकर कोरियोग्राफ किया था।

कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर पूर्व कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 19 सितंबर को साइबराबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उन्हें हैदराबाद लाया गया। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में हिस्सा लेने के लिए 3 अक्टूबर को अंतरिम जमानत दी गई थी, लेकिन अब इसे निलंबित कर दिया गया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण अब जानी मास्टर के नेशनल अवॉर्ड को निलंबित कर दिया है। उप निदेशक इंद्राणी बोस द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है, ‘साल 2022 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए श्री शेख जानी बाशा (जानी मास्टर) को POCSO अधिनियम के तहत अपराध के आरोप सामने आने से पहले ही पत्र भेज दिया गया था।जानी मास्टर को मिली थी अंतरिम जमानतकथित तौर पर, जानी मास्टर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में भाग लेने के लिए 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दी गई थी, जहां उन्हें धनुष और नित्या मेनन की फिल्म ‘थिरुचित्रम्बलम’ के गाने ‘मेघम करुक्काथा’ पर उनके काम के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोपअब 21 साल की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर ने काम करने के लिए यौन संबंध बनाने को कहा। पीड़िता ने कहा कि कोरियोग्राफर ने पहली बार साल 2019 में उसके साथ रेप किया और कई मौकों पर उसका यौन शोषण किया। जानी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे, उन पर IPC की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत आरोप हैं। जानी ने ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ और ‘खेल खेल में’ फिल्म के गाने ‘डू यू नो’ को भी कोरियोग्राफ किया है। जानी मास्टर ने आरोपों से किया इनकारआरोपों से इनकार करते हुए जानी ने कहा था, ‘वो (पीड़िता) एक शो के माध्यम से खुद उनसे मिली थी। उसने नाबालिग होने पर यौन उत्पीड़न होने के बारे में झूठ बोला। मैंने उसके टैलेंट को पहचाना और उसे असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में मौका दिया। पीड़िता मुझसे शादी करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। कई बार उसने मुझे धमकी दी।

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment