---Advertisement---

विवाहिता के साथ घर घूसकर छेड़छाड़ करने एवं मारपीट करने वाला गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

बागबहार क्षेत्र की एक 40 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 01 जनवरी 25 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 31 दिसंबर 2024 की रात्रि में खाना खाकर सो रही थी, उसी दौरान लगभग 10 बजे पड़ोस के गांव का रहने वाला संतोष कुमार नागवंषी इसके कमरे का दरवाजा को धक्का देकर घर में प्रवेष किया, और बदनियति से छेड़छाड़ करने लगा। प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर घर में रखे डंडा से मारपीट किया। प्रार्थिया की हल्ला-गुल्ला सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग आकर बीच-बचाव किये, तब आरोपी वहां से भाग गया।प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर दबिष देकर प्रकरण के आरोपी संतोष कुमार नागवंषी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया एवं आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा को जप्त किया गया है। आरोपी संतोष कुमार नागवंषी उम्र 41 साल निवासी खमतराई थाना बागबहार के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 02.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment