
खबर खुलेआम
17 सितंबर, रायगढ़ चक्रधरनगर पुलिस ने विवाहिता युवती से दोस्ती कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाने, होटल एवं मकान में कथित रूप से बंधक बनाकर रखने तथा फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर 50 हजार की मांग करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गुम युवती को सकुशल दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक 05 सितंबर 2026 को स्थानीय महिला ने थाना चक्रधरनगर में अपनी 24 वर्षीय बेटी के 03 सितंबर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 16 सितंबर 2026 को अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में दबिश देकर गुम युवती को संदेही अजरूदीन अली उर्फ अज्जू पिता हमीद अली उम्र 20 वर्ष निवासी मौदहापारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ के कब्जे से दस्तयाब किया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा युवती का कथन कराया गया, जिसमें उसने बताया कि 01 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ सावित्री नगर स्थित मीना बाजार मेला देखने गई थी, जहां उसकी मुलाकात अज्जू से हुई। दोनों ने मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की। आरोपी अज्जू युवती से मिलने के लिए रायपुर जाने और वहां होटल में रुकने के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी ने दबाव देकर युवती को अपने परिचित रायपुर एक होटल में रूकवाया ।

आरोपी अज्जू रायपुर के होटल में अपना परिचय दिखा युवती को चेक आऊट करने नहीं दे रहा था । जैसे-तैसे युवती 13 सितंबर को ट्रेन से रायगढ़ आयी, जिसकी जानकारी पाकर आरोपी रायगढ़ रेल्वे स्टेशन से उसे जबरदस्ती अपने साथ होटल ले गया, जहां एक रात रखा, वहां भी उसे होटल से कहीं बाहर जाने नहीं दिया। युवती ने बताया कि जब वह घर जाने की जीद की तो आरोपी उसे ऑटो से अटल विहार कोतरारोड़ स्थित मकान में ले जाकर बंधक बनाकर रखा गया। आरोपी, युवती को मीना बाजार के दौरान उसका फोटो लेने तथा उसके साथ रहने की बात को लेकर उसे रायगढ़ में बदनाम करने की धमकी दी और कहता कि तेरे ऊपर 50 हजार से ज्यादा खर्च हो गया है, जब तक 50,000 रूपये नहीं देगी जाने नहीं देगा । इसी बीच चक्रधरनगर पुलिस ने अटल विहार कोतरारोड़ स्थित मकान में दबिश देकर गुम युवती को सकुशल दस्तयाब किया गया और मौके पर आरोपी अजरूदीन अली उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया गया जिसे कल 16 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल की जांच की जा रही है, मामले में साक्ष्य अनुरूप वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ,आगे की विवेचना की जा रही है।



