---Advertisement---

अवैध डीजल-पेट्रोल पर बड़ी कार्यवाही .. 4 आरोपी गिरफ्तार .. लाखों का अवैध पेट्रोल/डीजल जब्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3434176

डेस्क खबर खुलेआम

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कबीर नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कान्हा ढाबा के पीछे, ई.पी. रोलिंग मिल के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल का काला बाजार संचालित करते हुए 04 शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार थाना कबीर नगर को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के अंतर्गत एक गिरोह द्वारा भारी मात्रा में अवैध डीजल और पेट्रोल को डंप कर उसकी रीसेलिंग और कटिंग का अवैध धंधा चलाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर कान्हा ढाबा के पीछे दबिश दी गई।​मौके पर पुलिस ने पाया कि आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज या अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के ज्वलनशील पदार्थों का असुरक्षित और अवैध भंडारण कर रहे थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर मौके से 04 आरोपियों को दबोचा।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में ईंधन और कटिंग के उपकरण बरामद किए हैं, जिसका विवरण निम्नानुसार है:​ पेट्रोल: 08 ड्रमों में भरा हुआ कुल 1,600 लीटर पेट्रोल।​ डीजल (ड्रम): 03 ड्रमों में भरा हुआ कुल 500 लीटर डीजल।​ डीजल (टैंकर): एक बड़े टैंकर (वाहन क्रमांक CG 07 BA 8727) में भरा हुआ कुल 12,000 लीटर डीजल। 1 लाख 30 हजार रुपये नगद। *​अन्य उपकरण: 01 मोटर पंप, 02 चाड़ी (कीप), और 01 अदद कटिंग ड्रम।*​कुल मूल्य:* जब्त किए गए कुल 14,100 लीटर ईंधन, टैंकर और उपकरणों की कुल जुमला कीमत 35,45,770 रुपये आंकी गई है। ​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण 1.​ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया पिता स्व. महेश साव, उम्र 38 वर्ष, साकिन: सुभाष चौक उरला बेंद्री रोड, गुरुघासीदास जैतखाम के पास, थाना: उरला, जिला: रायपुर (छ.ग.) 2.​उमेश साव पिता लखन साव, उम्र 55 वर्ष, साकिन: दुर्गा नगर, नगर निगम के सामने बीरगांव, थाना: उरला, जिला: रायपुर (छ.ग. ) 3.​रामजी यादव पिता स्व. चौथी राम यादव, उम्र 45 वर्ष, साकिन: पावर हाउस कैम्प 01, प्रगति नगर वार्ड नं 30, भाई किराना स्टोर्स के पास, थाना: छावनी, जिला: दुर्ग (छ.ग.) 4.​धर्मेन्द्र साव पिता स्व. जगदीश साव, उम्र 45 वर्ष, साकिन: मिनी माता नगर, मकान नं. 297, खुर्सीपार जोन 03, थाना: खुर्सीपार, जिला: दुर्ग (छ.ग.)

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment