---Advertisement---

नशे का इंजेक्शन के बड़ा सप्लायर रंजीत समेत 5 गिरफ्तार .. 7.50 लाख के इंजेक्शन जप्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1952744

डेस्क खबर खुलेआम

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को नशीले इंजेक्शन के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड से छत्तीसगढ़ तक फैले अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए टीम ने झारखंड के गढ़वा जिले के सबसे बड़े नशीले इंजेक्शन सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा एवं उसके दो पार्टनर्स को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 7.50 लाख मूल्य के 1500 नग नशीले इंजेक्शन जप्त कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया। पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

1952738

इससे पहले दिनांक 30 जनवरी 2026 को उड़नदस्ता टीम ने झारखंड के गोदरमाना निवासी अनूप गुप्ता एवं बतौली (सरगुजा) निवासी विनय गुप्ता को 1200 नग नशीले इंजेक्शन (कीमत ₹6 लाख) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में अनूप गुप्ता ने खुलासा किया कि वह यह नशीला इंजेक्शन झारखंड के गढ़वा जिले के रंजीत विश्वकर्मा से खरीदता था, जबकि उसके साथी मंजूर अंसारी एवं प्रमोद कुमार सप्लाई का काम संभालते थे।जानकारी मिलते ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने सरगुजा डीआईजी राकेश अग्रवाल से साइबर सेल की मदद मांगी। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर 31 जनवरी 2026 की शाम पलटन घाट, रामानुजगंज से तीनों आरोपियों को एक साथ गिरफ्तार किया गया।तीनों आरोपियों के कब्जे से 1500 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपियों को पूर्व प्रकरण में भी गिरफ्तार किया गया तथा पृथक से एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी), 29 के तहत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रामानुजगंज में रिमांड पर पेश किया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय डीआईजी राकेश अग्रवाल, साइबर सेल के अजीत मिश्रा, भोजराज पासवान एवं उनकी टीम को देते हुए कहा कि “साइबर सेल के सहयोग के बिना 24 घंटे के भीतर यह गिरफ्तारी संभव नहीं थी।”उन्होंने यह भी बताया कि रंजीत विश्वकर्मा गढ़वा जिले का सबसे बड़ा नशीले इंजेक्शन सप्लायर माना जाता था और उसकी गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ में नशीले इंजेक्शन के कारोबार पर लगभग 50% तक रोक लगने की संभावना है।

पूरी कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली मारकंडे के मार्गदर्शन में की गई। इस अभियान में साइबर सेल सरगुजा के अजीत मिश्रा, भोजराज पासवान, जितेश साहू, विकास सिन्हा, लीना तिर्की तथा आबकारी उड़नदस्ता टीम के अशोक सोनी, गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment