---Advertisement---

5 लाख की लागत से बालाझर में बनेगा यज्ञ मंडप , किया गया भूमि पूजन

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

तमता l पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत बालाझर में रविवार को सुबह 10 बजे यज्ञ मंडप बनाने हेतु भूमि पूजन किया गया l जानकारी के अनुसार बीते साल स्थानीय विधायक गोमती साय के प्रथम आगमन के मौके पर यज्ञ मंडप बनाने के लिए 5 लाख रु देने का घोषणा किया गया था l जहां इसकी रूप रेखा तैयार कर आज इसकी विधि विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गयाlयह यज्ञ मंडप बालाझर के मधुसुधन बारके घर के बगल में बनाया जाएगा ताकि बथान पारा और बालाझर के सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके lभूमि पूजन करने के दौरान ग्रामीण महकुल समाज के सदस्य लक्ष्मी नारायण यादव ने बताया कि हमे यहां हर साल विष्णु नाम महायज्ञ कराया जाता है जिसमें टेंट हाउस से चांदनी, कनॉट, आदि सामानों को किराया का कर मंडप बनाया जाता था l

और अक्सर यज्ञ के मौके पर लोगों के मन में हवा, पानी, धूम होने की चिंता बनी रहती थी l जिसको देखते हुए ग्रामीण महकुल समाज द्वारा क्षेत्रीय विधायक गोमती साय से यज्ञ मंडप बनवाने की मांग की गई थी l जिसके बाद पिछले साल उनके द्वारा घोषणा किया गया था और समाज के लोगों ने विधायक महोदया को धन्यवाद दिया l इस पूजन विधि को पंडित प्रदीप नायक के द्वारा संपन्न कराया गया एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तमता लुड़ेग मंडल के अध्यक्ष विशाल कुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सरपंच संघ के अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह, ग्रामीण महाकुल समाज के अध्यक्ष बेनुधर बारके, सचिव लक्ष्मीनारायण यादव, बालाझर के सरपंच हिरनाथ दीवान ,दिलेश्वर यादव, सुनील शर्मा, सूरज त्रिपाठी, गणेश यादव, खिरोधर यादव, उमाशंकर यादव, तपेश्वर ,उमेश, नामदेव, भोला, परमानंद सहित भारी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment