

डेस्क खबर खुलेआम



पारिवारिक रिश्ते में बंगुरसिया बारात जा रहे व्यक्ति को अज्ञात भारी वाहन ने ठोकर मार दिया। इस हादसे में उसे इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परमानन्द यादव पिता घासीराम उम्र 34 साल ग्राम दर्रामुड़ा का रहने वाला है। परमानंद वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने मामा के घर ओड़िशा रपिया गांव आया था। वही 6 मार्च को ग्राम रपिया से अपने दोस्तों के साथ बारात जाने के लिए निकला था। जहां बंगुरसिया मार्ग में पैदल ठेले से कुछ समान लेने गया था। तभी एक अज्ञात भारी वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद उसके साथियों ने तत्काल उसकी सुध लिए। ततपश्चात लहूलुहान अवस्था मे गुरुवार रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल लाया गया,यहां डाक्टरो ने उसे आरम्भिक जांच में ही मृत घोषित कर दिए।वहीं शुक्रवार सुबह 10 बजे चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में ली है।

