---Advertisement---

नशे कि लत बेटे पर पड़ी भारी , बाप ने बेटे पर किया टांगी से वार … घायल का इलाज जारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगांव: प्रधानमंत्री आवास योजना का सपना छोड़ शराब में डूबे बेटे को समझाना एक पिता को इतना भारी पड़ा कि आखिरकार उन्होंने खुद ही बेटे को सबक सिखाने की ठान ली।पत्थलगांव के पंगसुआ ग्राम सुगवासु पारा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 70 वर्षीय पिता ब्रिज राम बेहरा ने अपने बेटे आजाद राम बेहरा पर लोहे की टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। वजह? शराब!अविवेक का अड्डा बनी शराबब्रिज राम बेहरा ने अपने बेटे को कई बार समझाया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत घर बनाने में मदद करे, लेकिन बेटे को नशे की लत लग गई।

घर बनाने की जिम्मेदारी छोड़ वह दोस्तों के साथ शराब पीने में व्यस्त हो गया।सब्र का बांध टूटा, उठी टांगी ! बेटे की हरकतों से परेशान पिता ने आखिरकार गुस्से में आकर टांगी उठा ली और बेटे के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वार इतना भयानक था कि टांगी का आधा हिस्सा सिर में धंस गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।घायल बेटे का इलाज पत्थलगांव सिविल अस्पताल में जारी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment